फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान को लेकर अधेड़ को मार डाला

Fri, 12 May 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
शराब की दुकान का विवाद ऐसा बढ़ा कि, एक अधेड़ को अपनी जान गंवानी पड़ गई। गुरुवार सुबह निर्माणाधाीन दुकान के पास ही खेत में उसका शव मिला। शव कुचला हुआ था, पास ही खून से लथपथ ईंट पड़ी थी। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बिजुआनगला निवासी अम्बरवती ने थाने में तहरीर दी थी कि, मेरे पति कृपाल सिंह(55) गांव से बाहर खेत में शराब की दुकान के लिए निर्माण करा रहे थे। इससे पहले गांव के ही पर्वत पुत्र सरनाम सिंह नाराज के यहां ठेका चल रहा था।

कृपाल के दुकान निर्माण कराने से उसे संदेह था कि उसकी दुकान बंद हो जाएगी। इसको लेकर वह नाराज था। कई बार उसको लेकर विवाद हो चुका था। इसी बात को लेकर दो दिन पहले भी विवाद हो चुका था। 
विज्ञापन


बताया कि, बुधवार रात मेरे पति कृपाल सिंह निर्माणधीन दुकान पर रखवाली के लिए सोने के चले गए, जब गुरुवार सुबह निर्माणाधीन दुकान पर गई तो वो खेत में मृत पड़े थे। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, चेहरा कुचला हुआ था। खून से लथपथ ईंट भी पड़ी थी।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर थाने ले गई और अम्बरवती की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी पर्वत सिंह पुत्र सरनाम सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें