संभल। जिले में 6.87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी। अब इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। जिले की चार विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) के बाद 319022 मतदाता कम हो गए हैं। अब जिले में 1251300 मतदाता हैं। जो मतदाता कम हुए हैं उसमें मृतक, शिफ्ट हो चुके, दो स्थानों पर मतदाता शामिल हैं। जिन मतदाताओं की मैपिंग होना बाकी है, उन्होंने एसआईआर का फॉर्म तो लिया लेकिन बीएलओ को नहीं लौटाया। इसके चलते उनकी मैपिंग नहीं हो सकी।
शुक्रवार की रात 12 बजे तक बीएलओ एएसडी सूची और डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिले में संभल, चंदौसी, गुन्नौर और असमोली विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्र में 6.87 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है। डीएम ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया से पहले जिले में 1570322 मतदाता थे। इसमें मृतक 58098 मृतक, 80640 अनुपस्थित, 123105 दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके, 33437 डबल वोटर और 23742 अन्य मतदाता शामिल थे। बताया कि जिले में 319022 मतदाता कम हो गए हैं। अब 1251300 मतदाता हैं। इसमें 6.87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
000000000000
इन विधानसभा क्षेत्र में इतने मतदाता हैं
विधानसभा क्षेत्र- मतदाता-
संभल- 298611
असमोली- 379264
गुन्नौर- 324058
चंदौसी- 300148
00000000000000
इन विधानसभा क्षेत्र से इतने मतदाता हुए कम-
विधानसभा क्षेत्र कम हुए मतदाता
संभल- 73729
असमोली- 50781
गुन्नौर- 95315
चंदौसी- 99197
000000000000000
जिले में मात्र 6.87 प्रतिशत मतदाता ही ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है। 319022 मतदाता कम हुए हैं। जो मतदाता कम हुए हैं उसमें मर चुके, शिफ्ट हो चुके या डबल वोटर या जो मिले ही नहीं ऐसे मतदाता शामिल है।
डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।