फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पुलिसकर्मियों समेत 42 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण के 42 मरीज मिले हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 595 हो गई है। पहली से 15 जनवरी तक ये मरीज सामने आए हैं। कुल संक्रमित मरीजों में 245 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 350 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों में पांच पुलिस कर्मी, जिला अस्पताल का एक कर्मचारी व अलग-अलग जगह के लोग शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 245 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हालांकि लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या कम तो नहीं हो रही है लेकिन डिस्चार्ज होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे संक्रमण पर काबू किया जा सकता है।
बताया कि अब जो संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उनमें संपर्क में रहे लोग ज्यादातर शामिल हैं। रैंडम सैंपलिंग के दौरान भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। जिला सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि लापरवाही बरतने से ही संक्रमण फैल रहा है। यदि कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन किया जाए तो बचाव पूरी तरह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें