संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी समेत 33 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1161 हो गई है। जो मरीज मिले हैं इनमें रैंडम सैंपलिंग और संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोग शामिल हैं।
शनिवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं लेकिन स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। कुल मरीजों में से 617 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। लगातार होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी की जा रही है। जो मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती हैं उनसे भी कोविड हेल्प लाइन के माध्यम से जानकारी ली जा रही है।