फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत 1150 वाहनों पर तीन करोड़ का टैक्स बकाया, वसूलेगा परिवहन विभाग, नोटिस भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के संभागीय विभाग में पंजीकृत 1150 वाहनों पर तीन करोड़ का टैक्स बकाया है। यह बकाया करीब दस वर्षों का है। अब ऐसे वाहन स्वामियों से वसूली के लिए विभाग की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह नोटिस डाक द्वारा भेजे जाएंगे। नोटिस का जवाब नहीं दिया तो दूसरा नोटिस पाने वाले वाहन स्वामियों को आरसी जारी कर दी जाएगी। जिन्हें पहला नोटिस मिलेगा उन्हें दूसरा नोटिस फिर भेजा जाएगा। संभल जिले में ऐसे तमाम वाहन चिह्ति किए गए हैं जो जिले में पंजीकृत हुए हैं और उन्होंने 31 जुलाई 2021 तक टैक्स जमा नहीं किया है। अब तक चिह्ति किए गए ऐसे वाहनों की संख्या 1150 है। और इन पर तीन करोड़ टैक्स बकाया है। जो वसूल किया जाना है।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में भी ऐसे बकाएदारों को नोटिस भेजा गया था। उन्हें अब दूसरा नोटिस भेजा जाएगा। इस नोटिस की अवधि 15 दिन होगी। यदि 15 दिनों के भीतर जवाब नहीं दिया जाता है तो आरसी जारी कर दी जाएगी। जिसकी वसूली राजस्व विभाग करेगा। यह सभी नोटिस डाक द्वारा वाहन स्वामियों को भेजे जा रहे हैं। शासनादेश के बाद इस वसूली के लिए अधिकारी चेत गए हैं। जल्द वसूली किए जाने के लिए आदेश मिला है। इसी क्रम में नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें