फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, फायरिंग में घायल, एक सिपाही भी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान सोमवार को बाइक सवारों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब दस राउंड फायर हुए। पुलिस की गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी गो तस्कर घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। वहीं, बदमाशों की फायरिंग में कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम हजरतनगरगढ़ी थाने के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो लोग आते हुए पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक को दौड़ा दिया। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया, लेकिन दूसरा फायरिंग करते हुए भाग गया। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग की चपेट में आकर सिपाही सोमपाल घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र, सीओ जितेंद्र कुमार, कोतवाली, नखासा और असमोली थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। फरार बदमाश मोनिस की तलाश शुरू की गई। काफी देर तक काबिंग की जाती रही लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। जबकि पकड़े गए बदमाश ने अपनी पहचान हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी शहजाद के रूप में कराई है।
बयान
पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आठ मुकदमें दर्ज हैं। यह सक्रिय गोतस्कर है और हयातनगर थाने का वांछित था। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें