फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 19 कूप चिन्हित कर लिए गए, अब साइन बोर्ड लगाए जाएंगे

Mon, 16 Dec 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर का धार्मिक महत्व भी महत्वपूर्ण है। शास्त्रों के अनुसार शहर और सटे इलाके में 68 तीर्थ और 19 कूप हैं। इनमें तीर्थ और कूप विलुप्त हो चुके हैं। प्रशासन के प्रयास से कूप तो चिन्हित कर लिए गए हैं लेकिन तीर्थों की तलाश जारी है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि सभी 19 कूप चिन्हित कर लिए गए हैं। सभी पर साइन बोड लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही साइन बोर्ड लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा का कहना है कि 68 तीर्थों में से अभी मात्र 14 तीर्थ ही उनकी समिति चिन्हित कर सकी है। अन्य तीर्थों की तलाश में समिति लगी है और जिला प्रशासन से समय समय पर पत्र देकर सहयोग करने की मांग भी की गई है। बताया कि संभल शहर त्रिकोणीय आकार में बसा है। इस त्रिकोणीय आकार में ही 68 तीर्थ और 19 कूप हैं। इसका जिक्र शास्त्रों में है और कई इतिहासकारों ने अपनी पुस्तकों में भी जिक्र किया है। संभल महात्म्य पुस्तक में विस्तार से लिखा गया है।
भदेश्वर तीर्थ को संवारेगी पालिका, जलमग्न तीर्थ को सुखाया जा रहा


शहर के हौज भदे सराय तालाब में भदेश्वर तीर्थ मिला है। इस तीर्थ को संवारने के लिए तालाब को सुखाने का काम पालिका द्वारा किया जा रहा है।भदेश्वर तीर्थ को लेकर मान्यता है कि लंबे समय पहले तक लोग स्नान करते थे लेकिन बाद में देखभाल के अभाव और हिंदू आबादी नहीं होने के चलते तालाब के रूप में बन गया। इसमें कई स्थानों पर अवैध कब्जे भी कर लिए गए हैं। रविवार को एएसपी मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे थे। पालिका द्वारा पानी निकाला जा रहा है। जब पानी खत्म हो जाएगा तो तीर्थ को पुराने स्वरूप में लौटाया जाएगा। ईओ पालिका ने बताया कि प्राचीन तीर्थ है। दीवारें मिली हैं जो छोटी ईंट से बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें