चंदौसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा की डैंसो इंडिया लिमिटेड के एचआर मैनेजर के सुबोध, प्रोडक्शन मैनेजर धर्मेंद्र सोलंकी, सुभाष पालीवाल व डिप्टी मैनेजर कपिल त्यागी ने प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया। विभिन्न जनपदों से आए 275 प्रशिक्षार्थियों की लिखित परीक्षा ली गई। इसमें 210 प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण होने के बाद उनका साक्षात्कार लिया गया।
इसमें 150 प्रशिक्षणार्थियों का चयन अधिकारियों द्वारा किया गया। साक्षात्कार में चयनित हुए प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान के प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय को बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान एसके सागर, प्लेसमेंट प्रभारी अमरपाल सिंह, महीपाल सिंह, सर्वेश व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।