फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल छोड़ वैक्सीनेशन के लिए लौटे 125 स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोरोना के तीसरे वेरिएंट को लेकर देश में अलर्ट है तथा स्थानीय स्तर पर भी सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से टीकाकरण की गति थम सी गई थी तथा रोजाना अब एक तिहाई टीकाकरण ही हो रहा था। स्वास्थ्य अधिकारियों से वार्ता के बाद संविदा कर्मियों ने सकारात्मक पहल की और टीकाकरण में लगे 125 संविदा स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट गए हैं। अब फिर से पूरी गति और क्षमता से कोरोना से बचाव का टीकाकरण हो सकेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर 29 नवंबर से हड़ताल पर हैं। इसमें कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण, कोरोना सैंपलिंग में लगे संविदा कर्मी हैं। हड़ताल के चलते टीकाकरण पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। हड़ताल से पहले रोजाना 12 हजार से लेकर 15 हजार के बीच लोगों को टीका लगाया जा रहा था। हड़ताल के कारण टीकाकरण में कमी आई और यह साढ़े पांच हजार से साढ़े छह हजार के बीच रह गया। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है।
विभाग से वार्ता के बाद लोगों की सुरक्षा और कोरोना की गंभीरता को देखते हुए टीकाकरण में शामिल 105 एएनएम और 20 कम्युनिटी हेल्थ आफिसर गुरुवार से काम पर लौट आए हैं। एएनएम और सीएचओ का कहना है कि हड़ताल अभी जारी है। अन्य स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है। उनकी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। इस कारण कोरोना से बचाव के लिए हो रहे वैक्सीनेशन के काम के लिए कुछ लोग काम पर लौटे हैं।
विज्ञापन

तारीख वैक्सीनेशन
22 नवंबर 12062
23 नवंबर 12421
24 नवंबर 10574
25 नवंबर 12101
26 नवंबर 13914
27 नवंबर 19517
28 नवंबर 14328
29 नवंबर 5786
30 नवंबर 5863
एक दिसंबर 6624
एनएचएम संविदा कर्मियों के हड़ताल के कारण पिछले तीन दिन में टीकाकरण कम हुआ था। कोरोना की गंभीरता का देखते हुए टीकाकरण में लगे संविदा कर्मी मान गए हैं और वह काम पर लौट रहे हैं। अब फिर से टीकाकरण पहले की गति के साथ होगा।
विज्ञापन

संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें