फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से 12 दिन पहले युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, पूरे गांव में एक ही चर्चा; वो नहीं करना चाहता था...

Sun, 30 Apr 2023 08:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, संभल

सार

परिजनों ने युवक की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल स्थित हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह 24 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक की 12 दिन बाद चंदौसी तहसील के एक गांव निवासी युवती से शादी होनी थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों को शादी के कार्ड भी पहुंचने शुरू हो गए थे। युवक की मौत से शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। 

विज्ञापन

परिजनों ने युवक की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों के मुताबिक युवक शनिवार को दिनभर एक पड़ोसी के घर शादी समारोह में शामिल रहा था। देर रात कमरे में सोने के लिए गया था। रविवार की सुबह जब देर तक नहीं जागा तो परिजनों ने गेट खुलवाने का प्रयास किया। जब गेट नहीं खुला तो झांक कर देखा। तब रस्सी के सहारे शव लटका दिखाई दिया। 
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि युवक शादी तय होने के बाद से ही काफी उदास था लेकिन उदासी का कारण नहीं बताया। वहीं गांव में चर्चा है कि युवक शादी करना नहीं चाहता था। इसके बाद भी परिजनों ने रिश्ता तय कर दिया और शादी की तैयारियों में लग गए। युवक की मौत की सूचना युवती के परिजनों को हुई तो वहां भी रोरोकर बुरा हाल हो गया। क्योंकि युवती का परिवार भी शादी की तैयारियों में लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें