मुलायम सिंह और डॉ. बर्क भी 50 प्रतिशत से ज्यादा मत कर चुके हैं हासिल
वर्ष 1998 में मुलायम सिंह ने संभल से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें जीत मिली थी। कुल मतदान का 50.04 प्रतिशत मत हासिल हुए थे। यह दूसरे नंबर का रिकॉर्ड था जो वर्ष 2019 में टूट गया था। वर्ष 2019 में डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने गठबंधन सीट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें 55.58 प्रतिशत मत मिले थे।