फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सपा के पूर्व प्रदेश सचिव इंद्रेश कुमार कठेरिया की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


शव बाईपास पर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर बदमाश उनकी सफारी गाड़ी, लाइसेंसी रायफल, रिवाल्वर, दो लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी भी लूट ले गए।

सिर में गोली मारकर हत्या

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कस्बे के गांधी नगर तकीदपुर निवासी इंद्रेश कुमार कठेरिया (35) पुत्र विजय बहादुर रविवार को शाम पांच बजे गांव से साथियों के साथ सफारी गाड़ी से कानपुर रवाना हुए। बताया जाता है कि रात दस बजे तक वे फतेहगढ़ में अपने परिचितों के साथ देखे गए।

गाड़ी में चचेरा भाई बबलू कठेरिया, चालक और दो अन्य लोग भी मौजूद थे। फतेहगढ़ से कानपुर जाते समय रास्ते में इंद्रेश कुमार कठेरिया के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

डुड़वा बुजर्ग गांव के सामने बाईपास पर शव को झाड़ियों में फेंककर बदमाश भाग गए।

पुल‌िस व‌िभाग में मचा हडकंप

रात करीब बारह बजे कोतवाली की हाइवे मोबाइल टीम गश्त करती हुई बाईपास से होकर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसकी सूचना कोतवाल दिनेश यादव को दी गई। कोतवाल मौके पर पहुंचे।

शव की तलाशी के दौरान पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर जब कोतवाल ने फोन किया तो इंद्रेश कुमार कठेरिया की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के पिता और अन्य परिजन सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

लाइसेंसी र‌िवाल्वर भी थी कार में

मोहम्मदाबाद चेयरमैन ललुआ यादव सहित अन्य कई लोग भी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी करन सिंह ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। मृतक के पिता विजय बहादुर ने बताया कि सफारी में लाइसेंसी रिवाल्वर, रायफल और दो लाख रुपये थे।

इंद्रेश गले में सोने की जंजीर और हाथों में अंगूठी भी पहने थे, यह भी गायब मिली। घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी ने पुलिस टीम को लगा दिया है। डुड़वा बुजुर्ग के चौकीदार ओमकार की सूचना पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें