फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी भूले पासवर्ड, कर्मचारियों का लटका वेतन

Sun, 07 Jul 2013 02:05 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की जरा सी लापरवाही का नतीजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। मामला स्मारक संरक्षण समिति से जुड़ा है।
विज्ञापन


जहां अधिकारियों की बेफिक्री से कर्मचारियों को पिछले दो महीने से तनख्वाह नहीं मिल पा रही है।

बताया जा रहा है कि अधिकारी वेतन बजट पास होने जाने के बावजूद भी समिति के कर्मचारियों को दो महीने से तनख्वाह नहीं मिल पाया है। इसके उनका बुरा हाल है।

हालांकि इस पर कोई भी जिम्मेदार साफ-साफ बोलने के लिए तैयार नहीं है लेकिन कुछ अधिकारियों का कहना है कि तनख्वाह में देरी नेट बैंकिंग का पासवर्ड भूलने की वजह से हो रही है।

इन अधिकारियों ने इसके लिए एक अन्य अधिकारी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नेट बैंकिंग का पासवर्ड भूल गए हैं, इससे कर्मियों का वेतन फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकार ने स्मारक संरक्षण समिति के करीब 5300 कर्मचारियों के लिए साल भर का बजट पास कर दिया है। इस बजट में से महीने का बजट साढ़े छह करोड़ रुपये के करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें