फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामू ने ड्यूटी पर इतनी पी दारू कि पहुंचा अस्पताल

Sun, 07 Jul 2013 01:37 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर देर रात झूमना जानकीपुरम थाने के कुछ सिपाहियों के लिए भारी पड़ गया।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) ने शुक्रवार रात जानकीपुरम थाने पर छापा मारा, और सिपाहियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

सज चुकी थी महफिल
रोजाना की तरह शुक्रवार रात भी थाने की छत पर पुलिसकर्मियों और होमगार्ड्स की महफिल सज चुकी थी।

पुलिसकर्मी बिना किसी डर के नशे में मस्त थे। और तो और आस-पास बीयर की कई खाली केन पड़ी थी। जिससे यह पता चल रहा था कि महफिल कई घंटों से चल रही थी।

पढ़ें: यूपी: छिनी खाकी, तो करने लगा ट्रेन में चोरी
विज्ञापन


आरआई ने लगाई फटकार
मौके पर पहुंचे आरआई ने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकारा। इसके अलावा एसओ जानकीपुरम को तलब करके संतरी बचकन यादव, कांस्टेबल रामबदल सिंह, विजय बहादुर व होमगार्ड अनिल और महेश का डॉक्टरी मुआयना कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


शौच के बहाने भाग निकला
घटना में ट्विस्ट उस समय आया जब आरआई के कड़क तेवर देख संतरी बचकन यादव शौच के बहाने भाग निकला। अन्य चारों के डॉक्टरी मुआयने के लिए लिखापढ़ी शुरू हुई और रात 12 बजे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इस बीच चारों का नशा उतर चुका था। डॉक्टरों ने हालत सामान्य बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें