फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर 20 दिसंबर को मतदान एवं 21 दिसंबर को मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त मजिस्ट्रेट आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान एवं मतगणना सम्पन्न कराएंगे।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अखिलेश सिंह ने इस आश्य के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने विकासखंड बलियाखेड़ी के लिए उप कृषि निदेशक राकेश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट एवं वन क्षेत्राधिकारी शाकंभरी रेंज रामनारायण किमोठी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। विकास खंड गंगोह के लिए उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव को जोनल मजिस्ट्रेट एवं वन क्षेत्राधिकारी बडकला रेंज बादशाही बाग राजेन्द्र प्रसाद ध्यानी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि समस्त सामग्री सहित मतदान दलों की रवानगी एवं मतदान के बाद सील्ड मतपेटिकाओं आदि का स्ट्रांग रूम में सुरक्षित भंडारण कराना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें