फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी पर युवकों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। नगर के मोहल्ला अफगानान में पीपलतला चौक पर मैजिक चालक से बाइक सवार दो युवकों के बीच हुई कहासुनी हो गई। इसमें बाइक सवार युवकों ने अपने छह अन्य साथियों को साथ लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में तीन युवकों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

पीपलतला चौक के पास कुछ मजदूर रामकुमार मित्तल का पुराना मकान तोड़ रहे हैं। इसी मकान के सामने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो युवकों की वहां से होकर गुजर रही मैजिक चालक से साइड को लेकर कहासुनी हो गई। मकान तोड़ने का काम कर रहे मजदूरों ने बीच बचाव करा दिया। करीब एक बजे दोपहर में वही बाइक सवार युवक अपने साथ छह साथी युवकों को अलग अलग बाइक से पहुंचे। आरोप है कि सभी युवक हाथों में तमंचे लहरा रहे थे। बाइक सवार युवकों ने एक मजदूर की पिटाई भी की। मौहल्ले वासियों के इकट्ठा होते ही बाइक सवार युवकों ने अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने करीब पांच छह राउंड फायरिंग की। युवक हाथों में तमंचे लहराते हुए पुराना बस अड्डा की तरफ भाग गए। अचानक हुई फायरिंग से मौहल्ले में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर कोतवाल केपी सिंह व एसएसआई सतीश कुमार ने पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल पर लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मजदूर तालिब को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान के लिए घटना स्थल के आस पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि तीन युवकों को पकड़ लिया गया है बाकि की तलाश की जा रही है। अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं आई है। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें