फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के घर गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में दोस्त घर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि थाना जनकपुरी के जनकनगर निवासी शिवम (21) पुत्र राजेश की कांशीराम कॉलोनी निवासी ऋषभ के साथ दोस्ती थी। शनिवार को शिवम के साथ ऋषभ उसके घर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने शिवम को कॉल किया। तब ऋषभ ने कॉल रिसीव कर जानकारी दी कि शिवम बेसुध पड़ा है। पता लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शिवम को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ का कहना है कि संदिग्ध हालत में शिवम की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें