शाकंभरी के दरबार में लगी भक्तों की भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
गुप्त नवरात्र की नवमी पर शाकंभरी में उमड़े श्रद्धालु
शाकंभरी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के दर्शन को शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्र की नवमी पर भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ी।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम बाबा भूरादेव के दर्शन करने के बाद सिद्धपीठ पहुंच कर तीन से चार घंटे लंबी लाइन में लगकर माता के दर्शन किए। वाहनों को शाकंभरी खोल में सिद्धपीठ से पूर्व ही रोक दिया गया था। वहां से भक्त पैदल दर्शन करने जा रहे थे। इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। भूरादेव से सिद्धपीठ तक लेटकर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं थी।
जय माता दी के जयकारों से दिन भर पूरा सिद्धपीठ क्षेत्र गूंजता रहा। सीओ विजयपाल सिंह, एसएसआई सतीश कुमार एवं उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। शाकंभरी में अग्रवाल धर्मशाला, शंकराचार्य आश्रम में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। रक्तदंतिका मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, सहंस्रा ठाकुर मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पूजा अर्चना कर पूजा की।