फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा ले युवा’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें युवा’
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्लोकल यूनिवर्सिटी में ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ एवं ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से महापुरुषों के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्लोकल विवि के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अखील अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने भारत की आजादी में उत्तर प्रदेश एवं सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डाला। ग्लोकल विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रोफेसर सतीश शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में तत्पर रहना चाहिए। लॉ स्कूल के डीन डॉ. वीर नारायन ने उत्तर प्रदेश के इतिहास की जानकारी देकर सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। विवि के प्रोफेसर वाइस चांसलर एसके शर्मा ने नई पीढ़ी को देश की महान विभूतियां के पथ पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर वाइस चांसलर (आयुष) डॉ. एम श्रीधर राव, डायरेक्टर रिसर्च डॉ. आरएमीर, डीन एजुकेशन वीके शर्मा, डॉ. विपिन, हिमांशु, लॉ स्कूल के मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम के सह संचालक असिस्टेंट प्रोफेसर वाजिद खान, नवनीत कृष्णा, वैशाली, डॉ. वसीम, चांद उस्मानी, डॉ. रेहान, अंबुज मिश्रा समेत शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। पैरामेडिकल विभागाध्यक्ष डॉ. संजय ने सभी का आभार जताया। संचालन डॉ मंजूर खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें