फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग में मारा युवक को चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में मारा युवक को चाकू
विज्ञापन

तीतरो। होली के हुड़दंग में हुए संघर्ष में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे परिजनों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार को नगर के मोहल्ला छित्तर गढ़ में दोपहर में उस समय बवाल हो गया जब शराब के नशे में वाल्मीकि बस्ती निवासी युवकों के दो समूह की आपस में गाली-गलौज हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सफाई कर्मी मोनू पर इसी बस्ती के युवकों ने चाकू घोंप दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के बाद से दोनों पक्षों के मध्य सुलह के प्रयास जारी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है।
युवक ने फंदे पर लटककर जान दी
नागल। क्षेत्र के गांव गांगनौली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय एक युवक ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। जब तक परिजनों को मामले की जानकारी मिली, तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार युवक कई दिन से मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से पत्रकार का निधन
अंबेहटा। खेड़ा अफगान के पत्रकार रामकुमार सैनी (65) का मंगलवार को निधन हो गया। रामकुमार सैनी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र नितिन सैनी ने बताया कि दो दिन पूर्व हालत ज्यादा खराब हो जाने के कारण सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर साधन सहकारी समिति के चेयरमैन इमरान खान, वेद भूषण गुप्ता, संजय गुप्ता, जय सिंह, ओमपाल सिंह, कुलवंत सैनी, आलोक मित्तल, दानिश खान, खालिद मलिक ऋषिपाल अरोड़ा आदि ने दुख जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें