फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुरा में चाकू घोंपकर युवक की हत्या

विज्ञापन
- मृतक साजिद (फाइल फोटो) - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में पुरानी रंजिश में चाकू से प्रहार करके युवक की हत्या कर दी गई। युवक के पेट और सिर पर चाकू से प्रहार किए गए। पीड़ित पक्ष में घटना को लेकर गम और गुस्से का माहौल है।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा कदीम निवासी साजिद (24वर्षीय) पुत्र इमरान कार चालक था। पड़ोस में ही रहने वाले इकराम आदि से साजिद के परिवार का तीन साल पूर्व भी विवाद हुआ था। वह विवाद घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर था। आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे साजिद जब बाहर से घर लौट रहा था तो रास्ते में आरोपी पक्ष के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। पिटाई करने के अलावा उस पर चाकू से प्रहार किए। पेट और सिर में चाकू लगने से साजिद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव के ही राशिद ने साजिद को उठाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सक ने साजिद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए तथा गांव के लोग भी एकत्र हो गए। वारदात की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने भी वहां आकर जानकारी ली। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि साजिद के परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निपट गया था पुराना विवाद, पर खत्म नहीं हुई रंजिश
जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तीन साल पूर्व दोनों पक्षों में हुआ विवाद बाद में निपट गया था, लेकिन आरोपी इकराम रंजिश नहीं भूला था और साजिद के परिवार से उसके दिमाग में रंजिश बनी हुई थी। यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को जब साजिद पर हमला किया गया, उससे पहले आरोपी इकराम बाहर से नशा करके आया था और रास्ते में भी कुछ युवकों से झगड़ा किया था।

- गांव शेखपुरा कदीम में युवक की चाकू घोंपकर हत्या होने के बाद जिला अस्पताल में पहुंचे परिजन और ग्र?- फोटो : SAHARANPUR

- गांव शेखपुरा कदीम में युवक की चाकू घोंपकर हत्या होने के बाद जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें