फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में खोखे वाले को पीटते रहे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। मिर्जापुर में बुधवार को खोखे वाले को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटा। युवक पुलिस की मौजूदगी में उसे पीटते रहे और खाकी कुछ नहीं कर सकी। सोशल मीडिया पर भी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी मुकर्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हाईवे किनारे बीड़ी पान का खोखा चलाता है। उसके सामने ही चाय की दुकान करने वाले युवक से उसकी पहले कहासुनी हुई और उसके बाद चाय वाले ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मुकर्रम के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक मुकर्रम को पीटते रहे। पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ, तो मामला अधिकारियों तक पहुंचा। उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत ले लिया। थाना मिर्जापुर प्रभारी अमरदीप लाल ने बताया कि चाय वाले व खोखे वाले के बीच मारपीट हुई है। दोनों को पकड़कर थाने लाया गया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें