फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर के सविता विहार में बाइक क्षतिग्रस्त होने पर हुए झगड़े में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने चचेरे भाइयों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सविता विहार निवासी प्रवीण (25) पुत्र चमन लाल बीती नौ दिसंबर को घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई कमल निवासी सविता विहार व सावन निवासी इंदिरा कॉलोनी बाइक पर आए। प्रवीण कुमार का हाथ बाइक पर लग गया। जिससे बाइक गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें प्रवीण घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार रात उपचार के दौरान प्रवीण की मौत हो गई। मृतक के भाई सुनील कुमार ने थाना कुतुबशेर में कमल व सावन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें