फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम काजीबांस में खेत में चारा काटने गए युवक की खेत के समीप से गुजर रही बरसाती नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को साथ ले गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम काजीबांस का निवासी 19 वर्षीय साबिर पुत्र फजलु दोपहर के समय खेत पर मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। बताया जाता है कि गर्मी के कारण साबिर खेत के समीप से गुजर रही बरसाती नदी बूढ़ी यमुना में नहाने लगा। बरसात के चलते नदी में पानी की अधिकता थी जिसके कारण युवक पानी के वेग में बहने लगा। युवक को बहता देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तथा उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन युवक कुछ ही देर में पानी के वेग में गुम हो गया। कुछ लोगों ने परिजनों को खबर की तो परिजन गोताखोर के साथ मौके पर पहुंचे तथा युवक की तलाश की। करीब तीन घंटे बाद युवक का शव पानी से बरामद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजन पुलिस से बिना कोई कार्रवाई करने की बात कह कर शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें