फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, युवती सहित दो घायल

विज्ञापन
गागलहेड़ी क्षेत्र में डीसीएम के नीचे आई बाइक और मौके पर जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी। तेज रफ्तार डीसीएम ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि युवती समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी खुशनसीब (25) पुत्र यूसुफ, मुदस्सिर और गुलशाना के साथ बाइक पर नन्हेड़ा बेद बेगमपुर से अपने गांव जा रहे थे। ये भगवानपुर रोड पर बुड्ढाखेड़ा अहीर गांव के समीप पहुंचे। गागलहेड़ी की ओर से आ रहे डीसीएम ने एक अन्य बाइक को टक्कर मारने के बाद भी उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में खुशनसीब बाइक और डीसीएम के बीच फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान भगवानपुर रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जिसे मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया। संवाद
विज्ञापन

ट्रक से टकराकर सवार दंपती व बच्चा घायल
नागल। स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह साधारणसिर चौराहे पर ट्रक चालक द्वारा अचानक तेज ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार उसमें जा घुसी। हादसे में कार सवार ग्वालियर के गांधी कॉलोनी निवासी प्रशांत, उनकी पत्नी रिंकू व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को कार से निकालकर सीएचसी नागल भिजवाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें