फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ गजा पीर पर डंपर खराब होने से दो घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। नौ गजा पीर के नागदेव पुल पर डंपर खराब होने पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब नौ गजा पीर के समीप स्थित नागदेव नदी के पुल पर एक डंपर खराब हो गया। इसकी वजह से जाम लग गया। पुल का निर्माण कार्य चलने की वजह से पुल पर एक साइड से ही वाहनों का आना जाना हो सकता है। ऐसे में डंपर खराब होने के बाद वाहनों के एक दूसरे से पहले निकलने की होड़ में पुल पर जाम लग गया। इस दौरान गंभीर मरीजों को लेकर जा रही चार एंबुलेंस भी जाम में घंटों फंसी रही। देहरादून सहारनपुर हाईवे पर नौ गजा पीर से लेकर कैलाशपुर तक तथा दूसरी ओर जाम सड़क दुधली तक पहुंच गया था। पुल पर दो घंटे तक जाम लगा रहा, लेकिन जनकपुरी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो पायी।
कुछ स्थानीय लोगों और जाम से निकल सहारनपुर पहुंचने वाले वाहन चालकों ने जनकपुरी पुलिस को जाम लगा होने की सूचना दी। इसके बाद करीब साढे़ तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची और खासी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका। इस दौरान गरमी के चलते जाम में फंसे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें