सहारनपुर। महानगर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से कहीं ओर ले गए। इसके बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार किया।
कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय एक युवक को शुक्रवार की देर शाम परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खाने की जानकारी दी। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक के इसके बाद परिजन युवक को कहीं ओर ले गए और उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी मिली। परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
उधर, गंगोह निवासी इरफाना, खाता खेड़ी निवासी फैसल, काजीपुरा, शारदानगर निवासी राजेंद्र, चंद्रनगर निवासी सविता को विषाक्त पदार्थ सेवन करने पर उनके परिजनों ने भर्ती कराया। उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।