फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब सा महके आपका जीवन....

विज्ञापन
कोर्ट रोड ग्रिटिंग गेलरी पर सजे रोज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आपका जीवन भी गुलाब की इन्हीं कलियों और फूलों की तरह महकता रहे। इसमें कभी नीरसता न आए। ऐसी ही शुभकामनाओं के साथ शुक्रवार को रोज डे मनाया गया। एग्जाम सीजन की टेंशन के बावजूद शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य युवा अपने हमदम अपने दोस्त को ऐसे संदेश देते रहे। कुछ कपल्स भी रोज डे पर एक-दूसरे को गुलाब के फूल देकर वेलेंटाइन वीक का पहला दिन सेलिब्रेट करते रहे। शनिवार को प्रपोज डे की तैयारी के लिए भी अधिकतर युवा जुटे रहे और प्लानिंग करते रहे।
विज्ञापन

रोजी गिफ्ट आइटम्स भी रहे क्रेजी
गुलाब की कलियों के साथ गुलाबी रंग में रंगे कुछ गिफ्ट आइटम्स के लिए भी युवा क्रेजी रहे। शहर की कुछ गैलरियों में मिले युवक-युवतियों ने कहा कि असली फूलों की महक का तो कुछ जवाब ही नहीं है। मगर कुछ हटकर करने के लिए गुलाबी स्टिक वाले आइटम्स भी बेहतर हैं। पिंक कलर और पिंक पैकिंग से जुड़े इन गिफ्ट आइटम्स की कीमत भी ज्यादा नहीं रही। ये आसानी से 35 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में मिल गए।
आंखों से लेकर चेहरे तक हुए गुलाबी
वेलेंटाइन वीक के पहले दिन सोशल मीडिया पर रोज डे छाया रहा। अधिकतर युवा और जोड़े गुलाबी रंग में नजर आए। टिकटॉक, हेलो सहित अन्य एप्स पर दोस्तों और हमसफर के लिए वीडियो तैयार की गईं। गाने तरानों के साथ गुलाब का जिक्र भी हुआ। इसमें गुलाबी आंखें, गुलाबी गाल... जैसे शब्दों के साथ फनी क्लिप्स तैयार करके भी एक-दूसरे को लुभाया गया।

कोर्ट रोड ग्रिटिंग गेलरी पर सजे रोज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें