फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के पास उड़ीसा मिलने गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। घर से पिता के पास जाने के लिए निकला युवक उड़ीसा पहुंच कर लापता हो गया। पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर दी है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के अल्हेड़ी निवासी साकिब पुत्र तोफीक 13 फरवरी की सुबह अपने पिता के पास जाने के लिए घर से निकला था। वह उड़ीसा के जिला पिंजोर के बारबिल रेलवे स्टेशन 14 फरवरी की रात 11 बजे पहुंच गया था। उसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की लास्ट लोकेशन से संबंधित थाने से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------------------------
दंपति से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
छुटमलपुर। तीन लोगों ने दंपती से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। फतेहपुर थाने के नौसरहेड़ी निवासी सूरजभान पुत्र ज्ञानचंद ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह और उसकी पत्नी छुटमलपुर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो संभालकी गुर्जर के विकास पुत्र शेर सिंह और उसके दो साथियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-------------------------------
टाप टेन को जेल भिजवाया
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना पुलिस ने थाने के टाप टेन बदमाश रहमान पुत्र सलीम निवासी गंदेवड़ा की जमानत निरस्त कराते हुए उसे जेल भेजवा दिया है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि वह अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें