सब रजिस्ट्रार प्रथम कार्यालय पैरामाउंट टयूलिप के पास स्थानांतरित
सहारनपुर। सब रजिस्ट्रार प्रथम कार्यालय सोमवार को पैरामाउंट टयूलिप कालोनी के मुख्य गेट के पास किराए के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। व्यवस्था बनाने में समय लगने के चलते पूरे दिन में सिर्फ आठ बैनामा हो पाए। हालांकि, कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बिना बताए कार्यालय को स्थानांतरित किया गया है। पैरामाउंट टयूलिप रजीडेंट वेलफेसर एसोसिएट ने भी डीएम से विरोध जताया है।
भीड़ बढ़ने और रिकार्ड रूम के लिए प्रर्याप्त स्थान नहीं होने के चलते निबंधन विभाग ने सोमवार को कार्यालय को दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट टयूलिप स्थित भवन में स्थानांतरित कर दिया। नरेंद्र गुप्ता, प्रदीप सचदेवा, अनिल जुुनेजा, राजकुमार गुप्ता, अनिल जैन जहीर अहमद आदि ने अधिकारियों से मिलकर आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के कार्यालय स्थानांतरित करने से संबंधित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पैरामाउंट टयूलिप रजीडेंट वेलफेयर एसोसिएट के अध्यक्ष सुनील सूरी, महामंत्री अवनीश रोड और कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को पत्र सौंपकर इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस भवन का वाद विकास प्राधिकरण में विचाराधीन है। रजिस्ट्री कार्यालय खुलने से वहां पर भीड़ बढे़गी, जिससे कालोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पडेगा। उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय के कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की। सहायक निबंधक स्टांप संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को कार्यालय शिफ्ट करने से व्यवस्था बनाने में थोडा समय लगा, इसलिए आठ बैनामे ही हो सके। मंगलवार से बैनामों को कार्य सुचारू हो जाएगा।