सहारनपुर। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई। इस मौके पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया।
गागलहेड़ी के जगदीश प्रसाद स्मारक विद्यालय खजूरी अकबरपुर में गांधी जयंती पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यापक महावीर सिंह ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधक गुरु दत्त वत्स, प्रधानाध्यापक शालिनी कौशिक, संजय कुमार, सुखबीर सिंह, प्रवीण कुमार, रंजीत सिंह, राकेश कुमार, राहुल शुक्ला और विशाल गुप्ता आदि रहे।
छुटमलपुर के शेरपुर खानाजादपुर में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पूर्व विधायक महावीर राणा ने कहा शहीद हमारी धरोहर है। उन्होंने छुटमलपुर नगर पंचायत कार्यालय पर भी कार्यक्रम को संबोधित किया। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा एवं दुबे सिंह कांबोज, विकास गुप्ता, चौ राजबीर सिंह आदि रहे। खंड विकास अधिकारी कार्यालय साढ़ौली कदीम में बीडीओ रवि प्रकाश सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किया।
नागल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाकर सीएचसी में पौधारोपण किया। इससे पूर्व ब्लॉक प्रांगण स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल की साफ सफाई की बाद शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। डा. पवन संवई, राकेश गांगुली, पवन त्यागी, डॉ. विकास पाल, कार्यक्रम संयोजक कपिल डाबर आदि रहे।
नानौता में ईओ बृजेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके पश्चात सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। नगर पंचायत परिसर में वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार, अनवर खान, सुंदरलाल रुहेला, नौशाद अंसारी, जहीर बैग, शोएब खान, सभासद धीरज रुहेला, राजू पाल रहे।
रामपुर मनिहारान के गांव कांकरकुई में भाजपा विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा की सफाई कर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। तीतरो नगर पंचायत में चेयरमैन मनोज कुमार व अधिशासी अधिकारी अलकेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद नगर पंचायत कर्मियों को वरदी बांटी।
गुरु गोरखनाथ प्रतिमा की सफाई करते विधायक- फोटो : SAHARANPUR
गांव कांकरकुई में सफाई अभियान चलाते विधायक देवेंद्र निम- फोटो : SAHARANPUR
नागल में पौधा रोपण करते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR