फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिभाव से की मां चंद्रघंटा की आराधना

विज्ञापन
हरि मन्दिर में नवरात्रे पर जली 280 मॉ की ज्योति - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नवरात्र के तीसरे दिन भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूूजा अर्चना की। सुबह और शाम को माता रानी की आरती उतारी की। इसके साथ ही प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित बालाजी धाम में पंडित अतुल जोशी महाराज ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। शाम के समय मां की आरती उतारने के बाद ही श्रद्धालुओं ने व्रत खोला। इस दौरान राम कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, आचार्य शुभम कौशिक, पंडित बलदेव तिवारी, राम प्रताप शुक्ला, मयंक मौजूद रहे।
आवास-विकास स्थित हरि मंदिर हरि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। माता के रानी के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। इसके साथ ही मां भगवती की आरती उतारी गई। इस दौरान राजेश चेक, राहुल अरोड़ा, कमल, सन्नी, दिनेश सेठी, राजीव चानना, संजय कपूर, राजन गांधी, आशु सचदेवा, सुधांशु मौजूद रहे। तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी का परिवार के सदस्यों ने अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री के सानिध्य मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। सुबह और शाम के समय मां की आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें व्रत वाले सामान का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सिद्घार्थ ठक्कर, राजीव मित्तल, आरपी जिंदल, नेहा जिंदल, अमित गगनेजा, मनीष शर्मा मौजूद रहे। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में मां चंद्रघंटा का श्रृंगार किया। पंडित योगेश दीक्षित ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान पंडित मोहित, पंडित मनोज, पंडित उमेश पाठक, अतीश गुप्ता मौजूद रहे। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती समस्त जीवों का कल्याण करती है। श्रद्धाभाव से हमें मां की अराधना करनी चाहिए। मां अपने भक्तों के सभी कष्टों को हर लेती है। इस दौरान शुभम, अरूण स्वामी, शुभम राय, गीता, वर्षा, बबली, सुखविंदर कौर, शुभम,अरूण स्वामी, मेहरचंद, राजेंद्र धीमान, नरेश चंदेल, संजय राणा, अश्वनी कांबोज मौजूद रहे।

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में माता चंद्रघंटा देवी की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें