फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दूसरे दिन 57 फीसदी अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज से पीसीएस की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा के दूसरे दिन 57 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। मंगलवार को भी 17 ही केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक मशीनरी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। ज्यादातर अभ्यर्थी केंद्रों पर एक से डेढ़ घंटा पहले ही पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा से आधा घंटा पहले अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई थी। एंट्री के दौरान प्रवेश पत्र के साथ ही पहचान पत्र देखे गए। पहली पाली में पंजीकृत 9000 अभ्यर्थियों में से 41 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 59 फीसदी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। इसके लिए भी 9000 ही अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें करीब 44 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 46 फीसदी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चौकसी रही। केंद्रों से सौ मीटर के दायरे में किसी प्रकार की फोटो स्टेट की दुकान नहीं खोली गई थी। अधिकारियों के दल ने केंद्रों का औचक निरीक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया। डिप्टी कलेक्टर दीप्तिदेव यादव ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें