फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मीरापुर उपचुनाव में जीत के संकल्प के साथ जुटें कार्यकर्ता

Thu, 07 Nov 2024 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मीरापुर उपचुनाव में जीत के संकल्प के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती का आधार होते हैं।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है। इस पर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता वहां सपा की नीतियों को प्रचार प्रसार करें। सपा के सचिव धर्मवीर खटाना एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम ने कहा कि मीरापुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाएगी। इसलिए हमें बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ना होगा। महानगर विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा एवं वरिष्ठ नेता अब्दुल गफूर एवं जिला उपाध्यक्ष सुदेश गुर्जर ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव विधानसभा उप चुनाव को लेकर काफी गंभीर है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी प्रदेश, विशेष आमंत्रित सदस्य चौधरी सलीम अख्तर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नक्षत्रपाल सिंह, अमित गुर्जर, ओसामा गाड़ा, महजबी खान रागिब अली, कासिफ अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें