फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझदारी से लें काम, ताकि बची रहे सबकी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में रविवार को संपूर्ण बाजार बंद रहा, लेकिन सड़कों पर आवाजाही खूब रही। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। वहीं, पुलिसकर्मी व नगर निगम की गाड़ियां लाउडस्पीकर के माध्यम से कोरोना से बचाव के प्रति संदेश देते हुए शहर में घूमते रहे।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बीच सुबह के समय छूट दी जा रही है, लेकिन इस बार प्रशासन ने रविवार को संपूर्ण बंद के निर्देश दिए थे, जिसका पालन भी महानगर में हुआ। लेकिन कुछ जगहों पर लोगों की मनमानी दिखाई दी। चौक फव्वारा के पास रोक के बावजूद फलों की कई रेहड़ियां लगी रही, जिन पर लोग जमा थे। इसके अलावा मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, चकराता मार्ग, चिलकाना रोड, गऊशाला रोड, बड़तला यादगार, रानी बाजार, दीनानाथ बाजार, रायवाला बाजार, पुरानी मंडी, पुल कंबोहान, अंबाला रोड, गुरुद्वारा रोड, घंटाघर, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, हकीकतनगर व नुमाइश कैंप सहित सभी इलाकों में बाजार बंद रहे।
रोज हो रही कार्रवाई
सहारनपुर। पुलिस रोजाना चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शाम के समय पुलिस ने घंटाघर, दीवानी कचहरी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक, शुगर मिल तिराहा, नकुड़ तिराहा, कल्पना तिराहा, घंटाघर, जनकपुरी चौक, नवाबगंज चौक पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मास्क न लगाने और बेवजह घरों से निकलने पर 300 अधिक चालान काटे गए।
विज्ञापन

वर्जन-
नागरिकों कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। बेवजह नागरिक घरों से बाहर न निकलें और खुद व दूसरों की जान खतरें में न डालें। लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।------राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें