फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नुक्कड़ सभाओं में महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इसमें एसआई सुधा रानी, प्रियंका, बबीता व अशोक कुमार आदि ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। जिससे कि वे अपने जीवन को सुरक्षित और सशक्त बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें