फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया शराब के ठेके का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने किया शराब के ठेके का घेराव
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। आबादी के निकट बने शराब के ठेके पर असामाजिक तत्वों के जमावडे़ के विरोध में महिलाओं ने ठेके का घेराव कर डीएम से ठेके को आबादी से दो किमी दूर स्थानांतरित कराने की मांग की है।
थाना तीतरों क्षेत्र के ग्राम खड़लाना निवासी सीमा देवी, बबीता देवी, सोमती, कुसुम, रानी, कविता, प्रीति, राजकली, रेखा, माया देवी, रूपा देवी आदि ने शुक्रवार को शराब के ठेके पर पहुंचकर उसका घेराव किया। महिलाओं का आरोप था कि शराबी यहां से शराब की खरीददारी कर आबादी के नजदीक घरों व खेतों में ही बैठकर शराब का सेवन कर घंटों उत्पाद मचाते हैं। इससे उनके बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कई बार पुलिस को भी की है परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। हंगामे के बाद महिलाओं ने डीएम को पत्र भेज कर ठेके को आबादी से दो किमी दूर स्थानांतरित कराने की मांग की। उन्होंने चेताया कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे ठेके पर तालाबंदी करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पहुंचे किसानों कुलदीप सैनी, प्रमोद सैनी आदि का कहना था कि शराब के नशे में चोर उनके खेतों में नुकसान कर चुके हैं। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें