फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार सुबह देवबंद-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कपासी निवासी अंगूरी देवी (55) पत्नी नाथीराम अपने पुत्र मोनू के साथ गांव भारापुर रिश्तेदारी से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रही थी। सुबह करीब 8 बजे जैसे वह कोटा पहुंचे तो उसका बेटा सड़क पर बने अवैध कट से बाइक निकालने लगा। अंगूरी देवी सड़क पैदल ही पार करने लगी। तभी गागलहेड़ी की ओर से आ रहे एक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया की घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें