फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: दबिश देने गई पुलिस को महिलाओं ने घेरा, प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक को पकड़ने गई थी टीम

Sat, 06 Feb 2021 10:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को प्रेम प्रसंग में युवती को धोखा देने और उत्पीड़न करने के आरोपी को पकड़ने चांद कॉलोनी में गए पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने घेर लिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला चांद कॉलोनी निवासी युवती का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी करने का भरोसा दिया था। इसको लेकर दोनों के परिजनों की भी सहमति बन गई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया और कहीं बाहर चला गया। इसको लेकर युवती ने युवक के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ें: बागपत: ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने रालोद नेताओं व थांबेदार सहित नौ को भेजा नोटिस
विज्ञापन


इसी मामले में शनिवार दोपहर थाना कुतुबशेर से तीन पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी।पुलिस दबिश की जानकारी लगते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। चर्चा है कि सिपाहियों को बंधक बनाने की भी कोशिश की गई। वहीं मौका पाकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चेहरे पर नहीं था खौफ, बदमाशों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, दहल उठा इलाका, तस्वीरें

कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने दबिश दी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। महिलाओं ने विरोध किया था, उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। सिपाहियों को बंधक बनाए जाने की बात सामने नहीं आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें