फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिला परिचालक भी बसों में काटेंगी टिकट, रोजगार मेला 15 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। स्थानीय रोडवेज की बसों में जल्द ही महिलाएं टिकट काटते हुए दिखाई देंगी। परिवहन निगम संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती करेगा। 15 अप्रैल को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें महिला अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र आदि जमा किए जाएंगे। मेला क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर आयोजित होगा।
सहारनपुर रीजन में करीब 100 महिला कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता में इंटरमीडिएट व कोर्स ऑफ कंप्यूटर कांसेप्ट्स (सीसीसी) प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 18 से 40 साल तक आयु सीमा रखी गई है। इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर चयन होगा। एनसीसी बी प्रमाणपत्र, भारत स्काउट गाइड एवं गाइड संस्था के राज्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र पर प्राप्तांकों में 5 प्रतिशत की छूट होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें