फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वंदेभारत खड़ी रही 40 मिनट उज्जैनी भी आधा घंटा रही लेट

Sat, 05 Apr 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनशताब्दी एक्सप्रेस में आई तकनीकी खराबी के चलते कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने के चलते ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोकना पड़ा, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। नागल में दुर्घटना के चलते सहारनपुर से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा।
विज्ञापन

देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस को भी स्टेशन पर 40 मिनट तक रोकना पड़ा। उज्जैनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से रवाना हुई, जबकि सुपर एक्सप्रेस को सहारनपुर और चेन्नई एक्सप्रेस को सरसावा स्टेशन पर रोक दिया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस को नागल पर रोका गया।
विज्ञापन

हालांकि अन्य लाइन चालू रही। जिससे ट्रेनों को निकाला गया। सबसे पहले उत्कल एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें