फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बनेगी महिलाओं की बटालियन ः डीजीपी

Sun, 01 Apr 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आिफसर्स मेस का उद्घाटन करते डीजीपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि पैरामिलिट्री की तर्ज पर यूपी में महिलाओं की बटालियन बनाई जाएगी। इस बटालियन का प्रयोग कानून व्यवस्था सुधारने में किया जाएगा। बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर हर जिले में साइबर यूनिट गठित करने के साथ फोरेंसिक लैब को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी मुठभेड़ को लेकर कोई सवाल नहीं है।
विज्ञापन


डीजीपी ओपी सिंह शनिवार को सहारनपुर पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस अग्रेसिव होकर कार्रवाई करेगी। सीधे तौर पर बदमाशों में खौफ पैदा करने के साथ आम जनमानस में सुरक्षा का माहौल पैदा करना पुलिस की जिम्मेदारी है। जो भी बदमाश पुलिस पर गोली चलाएगा उसका जवाब गोली से ही दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई तमाम पुलिस मुठभेड़ कानूनी दायरे में हुई है। हर मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच हुई है। किसी मुठभेड़ को लेकर कोई शिकायत नहीं है। डीजीपी ने कहा कि पिछले एक साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के साथ संगीन अपराधों का ग्राफ भी नीचे आया है।

खासतौर से हत्या और डकैती के हैड में कमी आई है। पूरा फोकस बेसिक पुलिसिंग पर रहा है। एक साल में प्रदेश में पुलिस के द्वारा 1450 आपरेशन किए गए, जिनमें 3354 अपराधी पकड़े गए। आपरेशन के दौरान पुलिस पर गोली चलाने वाले 48 बदमाशों को ढेर किया गया। पकड़े गए बदमाशों में दो हजार पर पुरस्कार घोषित था। पुलिस दबाव में 6818 अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल चले गए। गैंगस्टर के 203 मामलों में 199 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, जो एक रिकार्ड है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, डीआईजी शरद सचान, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें