फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांछन के माध्यम से किया समाज की सोच पर कटाक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित संभागीय नाट्य समारोह के तीसरे दिन लखनऊ की सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लांछन नामक नाटक के माध्यम से महिला उत्पीड़न को दर्शाते हुए समाज की सोच पर कटाक्ष किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. डीवी राय, प्रति कुलपति डॉ. डीके कौशिक, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की नाटय सर्वेक्षक शैलजा कांत एवं सहारनपुर रंगमंच के विजेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित एवं आकाश पांडेय द्वारा निर्देशित नाटक लांछन के पात्रों ने अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शक मंत्र मुग्ध होकर बार बार तालियां बजाते रहे। नाटक के मंचन में समाज की शक्की मानसिकता और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर तंज कसा गया। मर्मस्पर्शी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया कि कैसे शक की बिनाह पर महिलाओं पर जुल्म होते हैं और दुविधाओं से समाज में लड़ना होता है, जिससे परिवार तक टूट जाते है। संचालन आदित्य शर्मा इलू ने किया। सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य एवं लांछन की मुख्य पात्र सीमा मोदी जहां डीजी टैक्नीकल पुलिस है वही अन्य पात्र भी समाज में विशिष्ट पहचान रखते हैं। नाटय अकादमी सहारनपुर के अध्यक्ष विजेश जोशी ने अरविंद टेबक के साथ सीमा मोदी, शैलजा कांत और विवि के कुलपति डॉ. डीवी राय को कला रत्न अवार्ड प्रदान किया। डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, सीओ राजेंद्र सिंह, कोतवाल संजीव कुमार, गीता ज्ञान पब्लिक स्कुल के प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, सूफी जहीर अख्तर, योगेश पंवार, केके गर्ग, दृष्टि सदस्य डा. अमित, डा. विनीत अग्रवाल, डा. मनोज जैन, डा. राकेश गर्ग, रमेश चंद गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें