फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ी महिला चोर, सराफ को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ी महिला चोर, सराफ को छोड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। नकली जेवरात से बदलकर असली जेवरात पर हाथ साफ करने वाली महिला चोर को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला ने कुछ दिन पूर्व एक सराफा कारोबारी के यहां से अंगूठी पर हाथ साफ किया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद जब महिला दोबारा एक अन्य सराफ के यहां पहुंची तो उसे पकड़ लिया गया। चोरी की अंगूठी खरीदने वाले सराफ को पुलिस ने जांच के बाद छोड़ दिया।
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड स्थित सराफा कारोबारी रजत ने अज्ञात महिला चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रजत ने बताया कि 14 फरवरी को एक महिला उनकी दुकान में अंगूठी खरीदने आई, जिससे विभिन्न प्रकार की अंगूठी दिखाई गई। इसके बाद महिला अंगूठी खरीदे बिना ही चली गई। बाद में उन्हें पता चला कि महिला नकली अंगूठी दुकान पर छोड़ गई और असली चुराकर ले गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को महिला कोर्ट रोड पर एक अन्य सराफा कारोबारी के यहां पहुंची, जहां पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उसे कारोबारियों ने पकड़ लिया। महिला ने अपना नाम अफसाना बताया, जो गांव कैलाशपुर में रहती है और मूलरूप से जनपद शामली की रहने वाली है। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि चोरी की अंगूठी उसने नखासा बाजार में एक सराफा कारोबारी को दस हजार रुपये में बेची है। इसी आधार पर शनिवार की शाम पुलिस ने सराफा कारोबारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में सराफा कारोबारी ने अंगूठी खरीदना स्वीकार किया और बताया कि उसे नहीं पता था कि अंगूठी चोरी की है। पुलिस ने अंगूठी बरामद सराफा कारोबारी छोड़ दिया और आरोपी महिला कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुस्तैदी के साथ करें ड्यूटी: एसएसपी
सहारनपुर। विभिन्न जनपदों से स्थानांतरण होकर आए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के साथ रविवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बैठक की। एसएसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। पंचायत चुनाव और त्योहारों को लेकर अलर्ट रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें