फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : निकाह से मना करने पर महिला के काटे बाल, जानें पूरा मामला

Mon, 07 Jun 2021 05:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

निकाह का विरोध करने पर महिला के बाल काट दिए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नानौता में नगर निवासी एक विवाहिता ने उनके घर में ही रह रहे रिश्तेदार पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाने और विरोध पर उसके बाल काटकर बदसूरत करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि करीब दो साल पूर्व उसकी शादी कैराना में हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते महिला अपने मायके में रह रही हैं।

विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि मुजफ्फरनगर निवासी उनकी रिश्तेदार महिला अपने पुत्र के साथ उनके घर पर आई और अपने पुत्र के साथ उसका निकाह करने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि जब उसके द्वारा इसका विरोध किया गया तो आरोपी पुत्र व उसकी मां ने उसके सर के बाल काटते हुए बदसूरत कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां व भाई भी उन्हीं के साथ मिले हैं और उस पर आरोपी युवक के साथ निकाह का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें