फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृज विहार कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
महिला साक्षी की फाईल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बृज विहार कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र की बृज विहार कालोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृज विहार कालोनी निवासी श्रवण मित्तल की बेटी साक्षी (25) की शादी इसी कालोनी के अभिषेक गोयल के साथ चार साल पूर्व हुई थी। श्रवण मित्तल के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि बुधवार दोपहर साक्षी की तबीयत बिगड़ गई। जिला चिकित्सालय ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्रवण मित्तल सहित अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल में साक्षी को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने पति अभिषेक सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। थाना मंडी प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चलेगा, तभी उचित कार्रवाई की जाएगी।

साक्षी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें