फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढाई के लिए डांटने पर क्षुब्ध होकर दिल्ली पहुंचा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। पढ़ाई को लेकर डांटने पर 15 वर्षीय किशोर स्कूल जाने के बहाने घर से निकलकर दिल्ली चला गया। उसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे दिल्ली से उसके दोस्त के घर से सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया की गागलहेड़ी निवासी लोकेश कुमार ने शुक्रवार को अपने 15 वर्षीय बेटे आदित्य कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर आदित्य के दोस्तों के बारे में जानकारी ली। कुछ फोन नंबरों के माध्यम से देर रात आदित्य के दिल्ली में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रात में दिल्ली के लिए रवाना हुई, जहां आदित्य को उसके मित्र के यहां से सकुशल बरामद कर लिया। आदित्य ने बताया की वह पढ़ाई के लिए डांटने पर परिवार वालों से गुस्सा होकर दिल्ली चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें