फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बादलों के छाए रहने और हवा चलने से बढ़ी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चार दिन की बरसात के बाद मंगलवार को सर्दी ने असर दिखाया। सुबह के समय कोहरे और दिन भर बादलों के छाए रहने व शीतलहर चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कई जगह अलाव का भी सराहा लोगों ने लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मौसम में भारी कोहरा रहा। ऐसे में यातायात प्रभावित रहा। देहात क्षेत्र में विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रही। सुबह नौ बजे तक कोहरा ऊपर चढ़ता चला गया, जिसके बाद दिन भर आसमान में कोहरा और बादल छाए रहे। शहरी क्षेत्र में अपराह्न करीब तीन बजे चंद मिनट के लिए सूरज ने दर्शन दिए, लेकिन उसके बाद फिर से कोहरे और बादलों ने सूरज को ढक लिया। बादलों और कोहरे के साथ ही शीतल लहर चलने की वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। दिन ही में रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर लोग अलाव सेकते मिले। अगले तीन से चार दिन मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

सहारनपुर में घने कोहरे में रेलवे रोड की और से आते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें