फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मढ़ और मुल्ला नागराजपुर से पकड़ी शराब  की खेप 

Wed, 01 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शराब पकड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर आबकारी विभाग की टीम ने एक्साइज इंस्पेक्टर पीपी सिंघानिया के नेेतृत्व में देहात कोतवाली के गांव मढ़ में छापेेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब और लाहन पकड़ा। टीम ने यहां से दस लीटर कच्ची शराब और 500 किलोग्राम लाहन बरामद किया। शराब की कशीदगी करने वाले टीम को देखते ही फरार हो गए। इसके बाद टीम ने देहात कोतवाली के ही मुल्ला नागराजपुर में छापा मारकर वहां से देशी शराब की 70 बोतलें बरामद की। शराब तस्करों ने बोतलों को ईंटों के बीच में छिपाया हुआ था। छापा मारने वाली टीम में मनोज शर्मा, संदीप कुमार, संजीव कुमार और सुमन शामिल रहीं। 
विज्ञापन

पासवर्ड पूछकर रकम उड़ाई
नानौता(ब्यूरो)। एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर एक किसान के खाते से किसी शातिर ने पांच हजार रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग  की है। क्षेत्र के ग्राम तिलफरा ऐनाबाद निवासी किसान ओमकुमार पुत्र जयपाल का नगर के पीएनबी शाखा में खाता है। ओमकुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है, जिसे शुरू करने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर व पासवर्ड बता दे। किसान ने आननफानन में उसे उक्त नंबर बता दिए, जिसके कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि उसके खाते से पांच हजार रुपये की रकम निकल गई है। मैसेज पढ़कर किसान के होश उड़ गए। किसान तुरंत बैंक पहुंचा और अपने एटीएम कार्ड को बंद कराया। इस मामले में किसान ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें