फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों का तहसील में हंगामा

Wed, 01 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तहसील में जाब कार्ड के साथ पहुंची मनरेगा मजदूर महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के सढौली हरिया गांव की महिला मनरेगा मजदूरों ने मंगलवार को तहसील परिसर में जमकर  हंगामा किया। आरोप था कि उनसे मजदूरी कराने के बाद न तो उन्हेें भुगतान किया गया और न हीं जॉब कार्ड में मजदूरी दर्ज की गई। बाद में उन्होंनेे एसडीएम को ज्ञापन देकर जॉब कार्ड में मजदूरी दर्ज कराने और उसका भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव सढ़ौली हरिया के मनरेगा योजना के तहत मजदूरी करने वाले महिला और पुरुष मजदूर बाला, नवीन, कमलेश, रेशमा, बती, रमेश, बोहती, नाथी, मछला, चंद्रवती, समेरती, उषा, मांगेराम, मानसिंह, शिक्षा, देशराज, दिनेश आदि ने मंगलवार को तहसील आकर हंगामा किया। आरोप था मजदूरी कराकर न तो उन्हें उसका भुगतान किया गया और न ही आगे काम दिया जा रहा है। ऐसे में उनके सामने बच्चों के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बाद में मनरेगा मजदूरों ने एसडीएम रामपुर मनिहारान कृत्तिका ज्योत्सना को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने मजदूरी का पैसा दिलाए जाने की मांग की। मजदूर महिलाओं का यह भी आरोप था कि वह अनपढ़ हैं, इसी का लाभ उठाकर उनकी मजदूरी का पैसा नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम ने मनरेगा मजदूरों को जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें